रांची, मार्च 25 -- अनगड़ा,प्रतिनिधि। उच्च विद्यालय नवागढ़ में बुधवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि जिप सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में प्रतिभा की कमी नहीं है। आवश्यकता है इन्हें उचित प्लेटफार्म देने की। ग्रामीण बच्चों को सही गाइड लाइन मिले तो ये हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा सकते हैं। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुतकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य हरेकृष्ण चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नवागढ़ मुखिया भुनेश्वर बेदिया, पंसस फाल्गुनी शाही, जगदीश भोगता उपस्थित थे। मौके पर शिक्षक शैलेश सिंह, दीपक मुंडा, भुनेश्वर शाही, सोनाली कर्मकार, रश्मि रानी, नीलम भगत, जयंती कुमारी, नीलमणि कुमारी और प्रियंका कुमारी उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.