पीलीभीत, फरवरी 21 -- मझोला। एसके पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव में होनहारों ने कार्यक्रमों की दिलकश प्रस्तुति देकर सभी का मन जीत लिया। मुख्य अतिथि गुलडिया भिंडारा के नगर पंचायत अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। कहा कि लक्ष्य को केंद्रित रख कर प्रयास करें सफलता मिलेगी। विद्यालय प्रबंधक जगजीत सिंह और शैक्षणिक निदेशक राजेन्द्र सिंह, प्रशासनिक अधिकारी जसकिरन कौर ने बारी बारी होनहारों को प्रेरित करने वाले व्याख्यान दिए। प्रधानाचार्य मोहन चन्द्र तिवारी के निर्देशन में बच्चों ने धीर गंभीर और प्रेरक कार्यक्रम व नाट्य नाटिका प्रस्तुति की। कार्यक्रम के अंत में शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित भी किया। समारोह में उत्साह, अनुशासन,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.