मिर्जापुर, जनवरी 28 -- मिर्जापुर। देश का 77वां गणतंत्र दिवस का पर्व जनपद में उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर देश के प्रति अपने कर्तव्य, समर्पण के नारे बुलंद किए। विंध्याचल मंडल के आयुक्त ने राजेश प्रकाश ने आयुक्त कार्यालय, डीएम पवन कुमार गंगवार ने कलक्ट्रेट पर झण्डोत्तोलन कर तिरंगे की सलामी ली। तहसील, ब्लाक मुख्यालय और ग्राम पंचायतों में गणतंत्र दिवस पर झण्डोत्तोलन किया गया। सुबह पीएमश्री राजकीय इंका महुअरिया के मैदान से स्कूली छात्र-छात्राओं की प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं हाथ में तिरंगा झंडा, कैप लगाए चल रहे थे। भारत माता की जय, छब्बीस जनवरी अमर रहे के नारे लगाए। मौके पर स्वतंत्रा संग्राम के शहीद जवानों का नमन किया गया। सुबह 6:30 बजे न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.