हाथरस, फरवरी 14 -- हाथरस। पुरदिलनगर के एनपीएसएस पब्लिक स्कूल में सोमवार बाजार के सामने हैंड मेकिंग फूड कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। सभी बच्चों ने स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर अपने हुनर का जलवा बिखेरा। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे स्टॉलों और आकर्षक सजावट से सजा हुआ था। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा स्नेही ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियाँ बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, सहयोग की भावना तथा नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने पारंपरिक एवं आधुनिक व्यंजन प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल ने स्वाद, प्रस्तुति, स्वच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.