मुरादाबाद, फरवरी 14 -- स्वास्थ्य विभाग की ओर से अपर प्राइमरी स्कूल कांशीराम नगर में शनिवार को 'डायरिया से डर नहीं' कार्यक्रम के तहत पोस्टर, रोल प्ले और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी। कक्षा-सात की कशिश पहले, कक्षा-आठ के जीतू शुभ दूसरे और कक्षा 7 के राजा तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा-छह के विशु को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) के सहयोग से किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य रत्नेश बाला, उर्वशी शुक्ला, अर्शी सिद्दीकी, आशा कार्यकर्ता सपना गुप्ता और पीएसआई इंडिया से मोहम्मद रिजवान, ममता सैनी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.