रुडकी, अप्रैल 22 -- मंगलौर, संवाददाता। दुर्गा मॉडर्न इंटर कॉलेज में बुधवार को पृथ्वी दिवस उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पोस्टर, भाषण और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया और स्वच्छता अभियान चलाकर आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रेरणादायक पंक्तियों के जरिए पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की धरती को हम स्वर्ग बनाएंगे, चारों ओर हरियाली फैलाएंगे, प्रदूषण को दूर भगाकर, पृथ्वी को फिर से खुशहाल बनाएंगे। प्रतियोगिताओं में विद्यालय के चारों सदनों येलो, ग्रीन, ब्लू और रेड के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.