मेरठ, अप्रैल 29 -- हापुड़-किठौर मार्ग अटोला गांव स्थित डीएम पब्लिक स्कूल में बुधवार को भारत सरकार के जल मंत्रालय के निर्देशानुसार 16 से 30 अप्रैल तक चल रहे जल पखवाड़े के अंतर्गत बच्चों और अभिभावकों की जागरुकता के लिए जल संरक्षणए वृक्ष संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने पर्यावरण एवं जल संरक्षण को लेकर आकर्षक पेंटिंग बनाई। आयोजन टैगोर हाउस की इंचार्ज सरिता त्यागी, कोऑर्डिनेटर यतिन कुमार, अंकित शिवाल ने संयुक्त रूप से किया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूल चेयरमैन जितेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य बृजेश माहेश्वरी, डायरेक्टर आशा चौधरी ने भी बच्चों की प्रतिभा को सराहा और प्रशंसा की। यह भी पढ़ें- डीएम स्कूल में छात्रों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.