बच्चों ने निभाई शिक्षा दूत की भूमिका, 15 महिलाओं को बनाया साक्षर
नवादा, सितम्बर 9 -- अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय अमोखरी में इस वर्ष एक अनूठे और प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चों ने स्वयं शिक्षा दूत बनकर अपने परिवार की 15 महिलाओं को साक्षर बनाने का जिम्मा उठाया और करीब तीन सप्ताह तक उन्हें रोजमर्रा के जीवन में उपयोगी बुनियादी ज्ञान का अभ्यास कराया। विद्यालय के प्रधान शिक्षक राजेश कुमार भारती की पहल पर इस अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को तय कार्यक्रम के अनुसार की गई थी। विद्यालय के 15 बच्चों को शिक्षा दूत बनाया गया और प्रत्येक बच्चे ने अपने परिवार की एक महिला को साक्षर बनाने की जिम्मेदारी स्वीकार की। बच्चों ने इस जिम्मेदारी को केवल औपचारिकता नहीं समझा, बल्कि पूरी लगन और आत्मीयता के साथ अपने अभियान को आगे बढ़ाया। यह भी पढ़ें- Nawada News: साक्षरता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.