इटावा औरैया, जुलाई 15 -- महेवा। गांव ढकाताल स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालकर शिक्षा के प्रति लोगों को प्रेरित किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार ने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को नियमित रूप से विद्यालय भेजें, क्योंकि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य गांव-गांव तक शिक्षा का संदेश पहुंचाना और प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ना है। यह भी पढ़ें- स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकल शिक्षा के प्रति किया जागरूक उन्होंने कहा कि सभी शिक्...