भदोही, अप्रैल 7 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। उच्च प्राथमिक विद्यालय रैपुरी के बच्चों ने मंगलवार को स्कूल चलो जागरूता रैली निकाली। रैली में शामिल बच्चों ने नौनिहालों का दाखिला परिषदीय स्कूलों में कराने के साथ ही संक्रामक रोग से बचाव के प्रति जागरूक किया। विद्यालय परिसर से ग्राम सभा के विभिन्न वार्डों से होते हुए हनुमान मंदिर तक एवं समापन विद्यालय परिसर में हुआ। रैली में बच्चे हम बच्चों ने ठाना है, सर्व शिक्षा अभियान को सफल बनाना है। बेटी-बेटा एक समान सबको अक्षर सबको ज्ञान का नारा लगाते हुए बच्चे आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान प्रधानाध्यापक सतीश तिवारी ने बताया कि जागरूकता रैली के माध्यम से अभिभावकों से सरकारी स्कूल में बच्चों का दाखिला कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। परिषदीय स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक प्रशिक्षित एवं अनुभवी होते हैं। ऐसे म...