बाराबंकी, अप्रैल 6 -- मसौली। ब्लॉक मसौली के उच्च प्राथमिक विद्यालय मसौली में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह भुल्लन वर्मा, खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव, प्रधान प्रतिनिधि मो. मुईन अन्सारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में उच्च प्राथमिक विद्यालय मसौली, रफी मेमोरियल ब्याज प्राइमरी स्कूल के बच्चे स्लोगन लिखी तख्तियां जिसमें हम सबने ठाना है, स्कूल जरूर जाना है, हम बच्चों का नारा है, शिक्षा अधिकार हमारा है के नारे लगाते हुए अभिभावकों को जागरूक किया। कार्यक्रम में आगंतुकों ने सिंदूर व रुद्राक्ष का पौधरोपण कर बच्चों को पौधे लगाने के प्रति प्रेरित किया। खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की सराहना करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.