बरेली, अप्रैल 16 -- फरीदपुर, संवाददाता । स्कूल चलो अभियान के तहत बुधवार को जागरूकता रैली निकाली। इसका शुभारंभ एमएलसी कुंवर महाराज सिंह एवं बीईओ शीशपाल ने हरी झंडी दिखाकर किया।इस दौरान बच्चे शिक्षा के प्रति जागरूकता के नारे लगाते चल रहे थे। उन्होंने लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान 'हर बच्चा स्कूल जाए'का संदेश दिया गया। रैली में अमिताभ सिंह, प्रधानाध्यापक अमित शुक्ला, रवि पाठक, रोबिन, संजय , उपासना सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- स्कूल चलो अभियान की रैली निकालकर किया जागरूक यह भी पढ़ें- रैली को दिखाई हरी झंडी, शिक्षकों को किया प्रेरित यह भी पढ़ें- रैली निकाल किया शिक्षा के प्रति जागरूक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...