बेगुसराय, जनवरी 22 -- बीहट। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से मनाये जा रहे भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा (15 से 28 जनवरी) के मद्देनजर बुधवार को कई विद्यालयों में आपदा प्रबंधन जागरुकता रैली निकाल लोगों को जागरूक किया गया। मास्टर ट्रेनर अजिंकया प्रेम वत्स ने जागरूकता रैली के जरिये लोगों को बताया कि सतर्क व जागरूक रहकर आपदा से होने वाले नुकसान को न केवल कम किया जा सकता है, बल्कि समयपूर्व तैयारी से भी बहुत हद तक आपदा से बचा भी जा सकता है। मध्य विद्यालय असुरारी, उर्दू प्राथमिक विद्यालय पिपरादेवस समेत प्रखंड के कई विद्यालयों के बच्चों ने जागरूकता रैली के जरिये लोगों को आपदा प्रबंधन को लेकर जरूरी संदेश दिया। एचएम अनिल कुमार राय ने बताया कि बच्चों को भी मास्टर ट्रेनर द्वारा भूकंप से बचाव व सुरक्षा की तैयारी को लेकर आवश्यक जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्...