इटावा औरैया, अप्रैल 28 -- इटावा। जल संरक्षण पखवाड़ा में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में नाटक का मंचन किया गया। इसके माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया गया। बच्चों ने नाट्य प्रस्तुति से जागरुक किया। विद्यालय के संगीत शिक्षक मनोज कुमार पाण्डेय के निर्देशन में छात्र छात्राओं ने नाटक जल प्रहरी का मंचन किया। इस नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया कि जल प्रकृति की अनमोल धरोहर है। जल जीवन का पर्याय है इसलिए इसकी एक एक बूंद के महत्व को समझें। इसकों व्यर्थ में ना बहाएं। कार्यक्रम में अनिरुद्ध,और लक्ष्य चतुर्वेदी के भूमिका को सराहा गया। नाटक में स्तुति सिंह, उपासना अग्रवाल, ऋषभ ,अफ्फान खान ने गीतों की प्रस्तुति दी। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य आलोक गुप्ता ,वरिष्ठ शिक्षक शशि छाबड़ा, समन्वयक शरद यादव और बरखा गुप्ता मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.