नोएडा, जनवरी 24 -- नोएडा। सेक्टर-104 स्थित महर्षि विद्या मंदिर में शनिवार को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में प्री-प्राइमरी और प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने देशभक्ति गीतों, नृत्य, कविता पाठ और लघु नाटक के माध्यम से देशप्रेम, एकता और अनुशासन का संदेश दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...