सीतापुर, फरवरी 10 -- महमूदाबाद, संवाददाता। पहला ब्लॉक के घैला के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय के 50 विद्यार्थी मंगलवार को सीता इंटर कालेज पहुंचे। यहां विद्यार्थियों ने 'युग्मन एवं समन्यवय स्थापित करने के उद्देश्य से प्रयोगशालाओं के साथ कक्षा-कक्ष में हो रहे विभिन्न गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चल रहे पठन-पाठन को देखा। कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में उत्साहित देखने को मिला। विद्यार्थियों ने यहां रसायन, भौतिक एवं जीव विज्ञान की प्रयोगशालाएं देखी। बच्चों को विज्ञान शिक्षक अंब्रीश वर्मा, मनीष श्रीवास्तव, सुभाष वर्मा द्वारा विभिन्न प्रयोगात्मक कार्यों में प्रयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों के बारे में जानकारी देते हुए उनकी क्रियाविधि समझाई गई। प्रयोगशालाओं में बच्चों ने दूरबीन, मानव कंकाल, विभिन्न जीव जंतुओं के कंकाल आदि दिखाए गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.