धनबाद, मार्च 9 -- झरिया स्टेशन रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में संचालित सप्ताहिक संस्कृत पाठशाला में रविवार को आगामी चैत्र नवरात्रि को ध्यान में रख कर दुर्गा मां के प्रति श्लोक का अभ्यास किया। इसके अलावा संस्कृत में अंताक्षरी, पहाड़ा, संस्कृत संभाषण, वार्तालाप, गीत आदि पढ़ाया गया। संस्कृत पढ़ाने का कार्य हरीश कुमार जोशी अधिवक्ता ने किया। विजय चौहान की ओर से बच्चों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। पाठशाला में चेल्सी गोयल, माही, प्राची, अंशिका, सौम्या, आस्था, लाडो, श्रद्धा,सुहानी, दीपिका, कुमकुम, लक्ष्मी, परी, दिव्या, पीहू, नंदिनी,आर्यांशी, दिव्यांका, स्वाति, संध्या, अनमोल, दिव्यांश, आयुष, सत्या गुप्ता, आर्यन, रितुराज, देवम, युगवीर, राजवीर, पीयूष चौधरी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...