चित्रकूट, मार्च 16 -- चित्रकूट। अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान से संचालित पांच भारत माता बाल अभ्युदय केंद्रों का वार्षिकोत्सव नई बस्ती मारकुंडी में हुआ। इन गांवों में जारोमाफी, नईबस्ती, बंधाभीतर, नेरुवा, घाटा कोलान शामिल है। बच्चों ने कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। व्यक्तिगत गीत, सामूहिक गीत, नाटक, प्रहसन, लोक गीत राई, कोलहाई आदि की छोटे-छोटे बच्चों ने प्रस्तुतियां दी। जारोमाफ़ी की ग्रामपालिका खुशबू ने बलमा गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को चौंका दिया। कल्याण केंद्र मानिकपुर के संगठन मंत्री महेश प्रयास की सराहना की। संस्थान के संस्थापक गोपाल भाई ने आभार जताया। इसके साथ ही सामाजिक एकता, सौहार्द तथा नशाखोरी बंद करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में भारती, संध्या, खुशबू, गौरी, धनराज, रामराज, प्रवीण, अजीत, मोगली आदि की भागीदारी रही।...