बच्चों ने दिया विविधता में एकता का संदेश
वाराणसी, अगस्त 2 -- वाराणसी, संवाददाता। बरेका स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय (केवि) में शनिवार को क्लस्टर स्तरीय 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान समारोह में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने विविधता में एकता का संदेश दिया। सांस्कृतिक आयोजन में बीएचयू, 39-जीटीसी, पीडीडीयू नगर, चोपन और रिहंदनगर केंद्रीय विद्यालय के 230 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में समूह नृत्य, स्किट (नाट्य प्रस्तुति), थिएटर, समूह गान और वाद्य संगीत (इंस्ट्रूमेंटल) प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता की भावना विकसित करने के सशक्त माध्यम हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: 'नेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.