धनबाद, अप्रैल 13 -- सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में रविवार को झरिया और भागा मंडल में 'विराट हिन्दू सम्मेलन' का आयोजन किया गया। झरिया नगर के श्री श्याम मंदिर परिसर और भागा मंडल के जीतपुर बस्ती स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री श्याम मंदिर से निकली प्रभात फेरी के साथ हुआ। हाथों में भगवा ध्वज लिए सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने नगर भ्रमण किया। इस दौरान जय श्री राम, संगठित हिन्दू-समर्थ भारत और जात-पांत की करो विदाई, हम हिन्दू हैं भाई-भाई जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। मुख्य वक्ता, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पिछले 100 वर्षों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.