लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- मोहम्मदी। मोहम्मदी ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल रामपुर मिश्र में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस वर्ष की थीम हमारी शक्ति हमारा ग्रह के तहत विद्यार्थियों एवं शिक्षक स्टाफ ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली से हुई। रैली में बच्चों ने पृथ्वी बचाओ जीवन बचाओ जैसे नारों के माध्यम से ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इसके बाद विद्यालय परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया, जिसमें छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि प्रकृति की रक्षा करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। नेहा भारती, गिरिजा यादव और प्रीति गुप्ता ने पोस्टर मेकिंग व निबंध प्रतियोगिता का संचालन किया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह भी पढ़ें- पेंटिंग और प्रदर्शनी के माध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.