भभुआ, अगस्त 12 -- नौका विहार के दौरान बड़ा तिरंगा झंडा फहराते ड्रोन से फोटो-वीडियो शूट किया रामपुर, एक संवाददाता। कैमूर-रोहतास की सीमा पर प्रखंड के भितरीबांध पंचायत अंतर्गत दुर्गावती जलाशय परियोजना के पास 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका नेतृत्व नमामि गंगे के डीपीओ मोहन कुमार ने किया। उनकी देखरेख में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख घूरा सिंह यादव, बीडीओ ऋतु रंजन कुमार, स्वास्थ्य विभाग, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारी कर्मी, क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों, बीएलओ, बच्चों ने भाग लिया। करमचट डैम के रोड पर विद्यालय बच्चों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर कैमूर की आकृति बनाई। यह भी पढ़ें- Sasaram News: तिरंगे के साथ निकली यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा रोहतास...