बच्चों ने टोकरी और रेलगाड़ी की पेंटिंग बनाई
प्रयागराज, सितम्बर 20 -- केंद्रीय रेल विद्युतीकरण महिला कल्याण संगठन की ओर से 20 सितंबर को कोर मुख्यालय के आरोही प्रेक्षागृह में अखिल भारतीय ऑन-स्पॉट ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में 56 बच्चों ने भाग लिया। छह से नौ वर्ष के बच्चों के लिए फलों की टोकरी, रेलगाड़ी या पसंदीदा कार्टून, 10 से 12 वर्ष के लिए विद्यालय की पिकनिक या सुंदर बगीचा और 13 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए शादी का दृश्य या माता-पिता के साथ रेल यात्रा विषय रखा गया। उपाध्यक्ष डॉ. रिचा नेगी, सचिव आराधना मिश्रा, सुनीला यादव और प्रीति रानी समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- Varanasi News: ड्राइंग और पेंटिंग स्पर्धा में बच्चों ने किया हुनर का प्रदर्शन यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: बच्चों ने दिखाई पेंटिंग प्रतियोगिता में अपनी कला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.