बुलंदशहर, फरवरी 17 -- गांव सलामतपुर के पीएमश्री विद्यालय के विद्यार्थियों ने जेपी विश्वविद्यालय में शैक्षणिक भ्रमण कर तकनीकी जानकारी तथा करियर के लिए कोर्स चुनने की जानकारी प्राप्त की। गांव सलामतपुर के पीएम श्री उ.प्रा.विद्यालय द्वारा शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत कक्षा 6 से 8 तक के 71 विद्यार्थियों का दल बस द्वारा जेपी विश्वविद्यालय पहुंचकर परिसर का भ्रमण किया। जेपी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजीव सक्सैना ने कहा कि विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए समय-समय पर ऐसी गतिविधियों एवं शैक्षिक भ्रमण कराए जाते हैं। उन्होंने विभिन्न कोर्स एवं आधुनिक युग की नई मशीनरी एवं उनके प्रयोग की जानकारी दी। वही काम समय में बेहतर प्रदर्शन कर अधिक लाभ एवं सम्मान पाने का तरीका बताया। इस मौके पर ग्राम प्रधान जयवीर सिंह, विजय रानी, ज्ञानेंद्र शर्मा, हेमंत शर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.