प्रयागराज, मई 11 -- सहसों के कंपोजिट विद्यालय पारंडीह के शिक्षक पंकज कुमार त्रिपाठी ने कंपोजिट विद्यालय असरावे खुर्द में सोमवार को विशेष सांस्कृतिक एवं शैक्षिक जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित किया। संस्कृति मंत्रालय के सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) नई दिल्ली से प्रशिक्षित शिक्षक पंकज ने विशेष सामग्री और किट के माध्यम से बच्चों व शिक्षकों के सम्मुख भारतीय विरासत का जीवंत प्रस्तुतीकरण किया। उन्होंने विलुप्त हो रहे जानवरों और पक्षियों के संरक्षण पर जोर दिया। दिल्ली के स्थापत्य (आर्किटेक्चर), राजस्थान के भव्य दुर्गों, महलों और हवेलियों के ऐतिहासिक महत्व को समझाया। समृद्ध नृत्य परंपराओं जैसे भरतनाट्यम, कथक, पश्चिम बंगाल का पुरुलिया छऊ और असम के सत्तरिया नृत्य के बारे में जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...