बच्चों ने जाना अ से ज्ञान की ओर बढ़ने का महत्व
देहरादून, मार्च 27 -- पौड़ी। बीआर मॉडर्न स्कूल पौड़ी में विद्या आरंभ संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हें विद्यार्थियों को विधि-विधान से अक्षर ज्ञान प्रारंभ कराया गया। शुक्रवार को स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं दीप जलाकर कर किया। शिक्षकों ने बच्चों को अ से ज्ञान की ओर बढ़ने का महत्व समझाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल ममगांई द्धारा अभिभावकों व नन्हे बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व को समझाया। साथ ही मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान 50 नन्हें बच्चों का विद्या आरंभ संस्कार किया गया। इस मौके पर राजेश खंकरियाल, ललीत मोहन नेगी, आशीष खत्री, पूजा ममगांई, निधि जुगराण, डिंपल नेगी और प्रिया शर्मा समेत अन्य लोग मौदूर रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.