बच्चों ने जल जीवन और हरियाली का दिया संदेश
मधुबनी, मार्च 22 -- मधुबनी, निज संवाददाता। बिहार दिवस के अवसर पर रविवार को शहर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। सुबह की पहली किरण के साथ ही वाटसन प्लस टू उवि परिसर से भव्य प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। रंग-बिरंगी पोशाकों में सजे बच्चों ने हाथों में तख्तियां और तिरंगा लेकर जय बिहार, बढ़ेगा बिहार और शिक्षित बिहार-विकसित बिहार जैसे गगनभेदी नारे लगाए। पूरे शहर में निकाली गई इस प्रभातफेरी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और बिहार की सांस्कृतिक पहचान को मजबूती से प्रस्तुत किया। प्रभातफेरी का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को बिहार के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराना और उनमें राज्य के प्रति गर्व की भावना जागृत करना रहा। बच्चों ने लोकगीतों और बैंड-बाजे की धुन पर एकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.