हरदोई, अप्रैल 16 -- हरदोई। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, हरदोई में आज 'पुस्तकोपहार' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी पुरानी कक्षा की किताबें अपने से छोटी कक्षा के बच्चों को भेंट कीं। इस बार विद्यालय के बच्चों ने मिलकर कुल 1147 किताबों का आदान-प्रदान किया। इससे अब ये किताबें नए बच्चों के पढ़ने के काम आएंगी। प्राचार्य मोहम्मद राशिद ने कहा कि किताबें दूसरों को उपहार में देना बहुत नेक काम है। लाइब्रेरियन आदेश कुमार ने बच्चों को समझाया कि किताबों को दोबारा इस्तेमाल करना संसाधनों को बचाने का सबसे अच्छा तरीका है। आदेश कुमार ने बच्चों को प्रेरित किया कि वे किताबों को एक धरोहर की तरह संभाल कर रखें ताकि वे आने वाले समय में भी दूसरों के काम आ सकें। यह भी पढ़ें- राजकीय जिला पुस्तकालय के भ्रमण के निर्देश जारी शिक्षक अवधेश शर...