देहरादून, दिसम्बर 15 -- देहरादून। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की ओर से डालनवाला स्थित यूरो किड्स स्कूल में स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने विभिन्न चित्रों के माध्यम से मानवाधिकारों की जानकारी दी। कार्यक्रक का शुभारंभ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन ने किया। इस दौरान विजेता छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन, शिक्षिकाएं मंजू नेगी, ज्योति सजवान, ज्योति गुलाटी, वैशाली खरे, वंदना भट्ट आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.