बच्चों ने चलाया नामांकन जागरूकता अभियान
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- कटरा, एक संवाददाता। प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय उसरा टोला लखनपुर में नामांकन पखवाड़े का आयोजन शिक्षक प्रसून कुमार ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों ने पोषक क्षेत्र के अभिभावकों को जागरूक किया। इसके लिए बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। प्रभातफेरी गांव के विभिन्न चौक-चौराहों से होकर गुजरी। कार्यक्रम में निकहत परवीन, महेन्द्र पासवान आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.