अमरोहा, मार्च 25 -- नौगावां सादात, संवाददाता। ईरान-इजरायल/अमेरिका के बीच जारी जंग के दौरान स्थानीय लोग ईरान की मदद को खुलकर सामने आने लगे हैं। नौगावां सादात में रहने वाले शिया समुदाय के लोगों ने युद्ध से प्रभावित ईरान के लिए 25 लाख रुपये की सहायता राशि भेजी है। इन मददगारों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं। इस मदद में बच्चों ने जहां अपनी गुल्लक तो वहीं महिलाओं ने अपने सोने के जेवर तक बेचे हैं। ईरानी दूतावास ने भी इस सहयोग पर आभार जताया है। अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान के कई शहर प्रभावित हुए हैं। जबकि, इस जंग में अब तक सैकड़ों लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जिनमें स्कूली बच्चियां भी शामिल हैं। इसी कड़ी में जंग से प्रभावित लोगों को आपातकालीन मानवीय सहायता भेजने की पहल अमरोहा के नौगावां सादात से शुरू की गई है। मंगलवार को इमाम-ए-जुमा मौलाना मस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.