शाहजहांपुर, मार्च 1 -- कलान के कौंही गांव में शनिवार को श्री शेर बहादुर सिंह विद्यालय में रंगोत्सव होली धूमधाम के साथ मनाया गया।शिक्षकों ने छात्र छात्रों को होली के त्योहार और जीवन में रंगों के महत्व के बारे में बताया।बच्चो ने एक दूसरे के हर्बल गुलाल लगाकर होली मनाई।इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमन कुमार संचालक आदित्य यादव, स्वाति देवी, दिव्यशी गुप्ता, शीतल यादव, नरेश चंद्र शर्मा, मनजीत, विवेक यादव,अरविंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।संचालक आदित्य यादव ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...