मेरठ, अप्रैल 13 -- बैसाखी के अवसर पर गुरु ग्रंथ साहिब प्रचार सोसाइटी की ओर से आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा थापरनगर में बच्चों के लिए खालसायी पोषाक और दस्तार सज्जा कार्यक्रम हुआ। बच्चों ने पंज प्यारे, निहंग सिंह, ग्रंथी सिंह, सेवादार और प्रचारक के रूप में सजकर अपनी प्रतिभा और सिख परंपरा के प्रति जुड़ाव का प्रदर्शन किया। बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा के माध्यम से खालसा पंथ की विरासत को प्रस्तुत किया। सरदार रणजीत सिंह जस्सल ने गुरु गोविंद सिंह के उपदेशों का उल्लेख किया। कार्यक्रम में असीस कौर, अवनूर कौर, जुझार सिंह, अवजोत सिंह, इशप्रीत कौर, रणजीत कौर, गुरुप्रताप सिंह, हरचिंत कौर, सियशा कौर, जसवंत सिंह, सुखजोत सिंह, अवनीध कौर, मनस सिंह, किसर कौर, जसताज सिंह, तुमनप्रीत सिंह, दशदीप सिंह, यशमीत स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.