बिजनौर, मई 25 -- स्योहारा। गोल्डन बेल्स इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एडवेंचर कैंप का आयोजन हुआ। इसमें साहसिक गतिविधियों से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में उत्साह के साथ छात्रों ने प्रतिभाग लिया और जमकर मस्ती की। बच्चों ने जिप लाइन, मंकी क्रालिंग और घुड़सवारी की। स्कूल निदेशक सरदार गुरविंदर सिंह, प्रधानाचार्य शेखर सिंह ने कहा कि ऐसे साहसिक खेल के माध्यम से बच्चे स्वावलंबी बनते हैं तथा उनका सर्वांगीण विकास होता है। इस मौके पर पिंकी, प्राची, ज्योति, शगुन, आकांक्षा, निशा, उमेराज, महविश, नैना, अंशु, मुस्कान, प्रिंसी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बच्चों ने की जिप लाइन और घुड़सवारी यह भी पढ़ें- एडवेंचर कैंप में बच्चों ने दिखाई टैलेंट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...