बच्चों ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ, संस्कृत में सीखी अंताक्षरी
धनबाद, मई 25 -- स्टेशन रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में संचालित साप्ताहिक नि:शुल्क संस्कृत पाठशाला में रविवार को विशेष कक्षा का आयोजन किया गया। इसमें पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) के महत्व को देखते हुए बच्चों को श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय का पाठ कराया गया। इसके साथ ही बच्चों को खेल-खेल में संस्कृत सिखाने के लिए संस्कृत अंताक्षरी, पहाड़ा, आपसी बातचीत (संभाषण) और गीतों का अभ्यास कराया गया। पाठशाला में बच्चों को संस्कृत पढ़ाने का कार्य अधिवक्ता हरीश कुमार जोशी ने किया। कार्यक्रम के अंत में मिलन ओझा की ओर से सभी बच्चों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अनुराधा चौहान, संस्कृति चौहान, प्राची कुमारी, वृद्धि, याचना, सृष्टि, नंदिनी, प्रियांशी, परी, आस्था, श्रद्धा, सौम्या, त्रिशा, चेल्सी, दीपिका, श्रुति, निधि, आयुषी, हर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.