मुंगेर, मई 31 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। गर्मी की छुट्टियों के दौरान जहां अधिकांश बच्चे मनोरंजन और पर्यटन स्थलों की ओर आकर्षित होते हैं, वहीं रीना कला केंद्र द्वारा आयोजित डांस एवं ड्राइंग समर कैंप के बच्चों को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने के उद्देश्य से कोल कालिका मंदिर का शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण कराया गया। बच्चों ने न केवल धार्मिक स्थल का दर्शन किया, बल्कि भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की भी जानकारी प्राप्त की। रीना कला केंद्र के निदेशक निशांत सर के नेतृत्व में आयोजित इस भ्रमण में लगभग 80 बच्चों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- ब्रह्मकुमारी के सात दिवसीय समर कैंप का हुआ समापनभ्रमण में अभिभावक और शिक्षक बच्चों के साथ कई अभिभावक भी मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशिक्षक राजदीप, दीपक, जतिन, ...