रायबरेली, अप्रैल 8 -- ऊंचाहार। क्षेत्र के ग्राम खुर्रमपुर स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में वार्षिकोत्सव, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्रों के प्रेरणादायक नाटक और गीत रहे। इनके माध्यम से विद्यार्थियों ने अभिभावकों से शत-प्रतिशत नामांकन की अपील की। खेलकूद स्पर्धाओं में भी बच्चों ने अपना दमखम दिखाया। मौके पर ज्ञानचन्द्र यादव, अनिल कुमार, सौरभ शुक्ला,आशीष मिश्रा, अनुज मिश्रा, दीपमाला, एकता श्रीवास्तव, अश्विनी शुक्ला, शैलेन्द्र पाण्डेय, अतीश कुमार, रामसागर,मुकेश कुमार आदि रहे। प्रधानाध्यापक जितेन्द्र सिंह और अमित पाण्डेय ने सभी का स्वागत किया। संचालन ज्ञानेन्द्र सिंह और उर्मिला मौर्य ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.