बेगुसराय, जनवरी 31 -- मटिहानी। उत्क्रमित मध्य विद्यालय नयागांव सिंहपुर द्वारा छात्रों के सर्वांगीण विकास एवं ऐतिहासिक-सांस्कृतिक विरासत से परिचय कराने के उद्देश्य से एक दिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक यात्रा में विद्यालय के कक्षा आठ के कुल 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने बिहार के प्रमुख ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण किया। इससे उन्हें इतिहास, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त हुई। शैक्षणिक यात्रा के लिए बस को विद्यालय सचिव पूनम देवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एचएम पराजीव कुमार के साथ शिक्षक रिक्की कुमार, श्रीराम, साकेत कुमार, प्रीतम भारद्वाज, नेहा कुमारी एवं बिंदा कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यात्रा से लौटने के बाद सभी छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह...