सासाराम, मार्च 18 -- दिनारा, एक संवाददाता। अभ्युदय इंटरनेशनल स्कूल बेलवैया में बुधवार को 13 वें वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक गीत-संगीत व नृत्य पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमन्ननारायण आश्रम जी महाराज, प्रशिक्षु डीएसपी समीर कुमार सिंह, दिनारा थानाध्यक्ष विनय कुमार,भानस थानाध्यक्ष विजय बैठा तथा निदेशक ई. राघवेंद्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...