संतकबीरनगर, मार्च 8 -- मेंहदावल। सांथा ब्लाक के पीएम श्री विद्यालय अठलोहिया के बच्चों ने शनिवार को एक्सपोजर विजिट के तहत बस्ती जिले के मुंडेरवा चीनी मिल का भ्रमण किया। मिल के महाप्रबंधक महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों को मिल चीनी बनने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया। बच्चे ने उत्साहित होकर मिल में भ्रमण किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक अमरेश बहादुर सिंह ने बताया कि बच्चों को सहकारी चीनी मिल का भ्रमण कराया गया। प्रबंधन के निर्देश पर सेक्शन इंजीनियर और केमिस्ट अभिलाष शुक्ला, श्याम बहादुर शर्मा ने बच्चों को चीनी बनने की सभी ज़रूरी प्रक्रियाओं को बताया। उन्होंने बताया कि एक बस को खंड शिक्षा अधिकारी गरिमा यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एक्सपोजर विजिट में बच्चों को गन्ने से चीनी बनने तक की जानकारियां मिली। बच्चों को बताया गया कि च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.