हरदोई, सितम्बर 25 -- मल्लावां। सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन के निर्देश पर बीएन इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं टीएलएम प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विकासखंड के 61 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर बच्चों ने आकर्षक चित्र बनाकर वर्ष 2047 के विकसित भारत की अपनी कल्पना को कैनवास पर उकेरा। वहीं 15 विद्यालयों ने विषयवार टीएलएम मॉडल तैयार कर खंड शिक्षा अधिकारी के समक्ष उनका प्रस्तुतीकरण किया। कार्यक्रम के अंत में चित्रकला प्रतियोगिता के शीर्ष 10 विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी राजेश राम, प्रधानाचार्य अरुण कुमार बाजपेयी, ब्लॉक मंत्री प्रेम शील पांडेय, एआरपी पुनीत कुमार, आलोक कुमार सिंह, राजा राकेश, राजेश कुमार, विशाल कुमार, ...