सीवान, मार्च 22 -- हुसैनगंज, निज संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों में शनिवार को ईद की नमाज़ हर्षोल्लास के साथ अदा की गई। ईद के दिन अहले सुबह से ही घरों से मीठी सिवइयों एवं पकवानों की खुशबू आना शुरू हो गई। रमज़ान के सभी रोजे मुकम्मल करने की खुशी ईद के दिन रोजेदारों के चहरे पर झलक रही थी। नए नए कपड़ों में इत्र व परफ्यूम की खुशबू से सराबोर बच्चे, बूढ़े व बुज़ुर्ग सुबह होते ही ईदगाह की तरफ जाते दिखे। हुसैनगंज प्रखंड में सर्वप्रथम माहपुर स्थित मदीना मस्जिद में सुबह 6:20 बजे ईद की नमाज़ अदा की गई तत्पश्चात 6:30 में हुसैनगंज स्थित फातिमा मस्जिद मे नमाज़ अदा की गई जिसमें बच्चे, बड़े व बुजुर्गों के अलावा औरतों ने भी ईद की नमाज़ अदा की गई। औरतों के लिए नमाज़ अदा करने के लिए अलग व्यवस्था की गई थी। इसके बाद हुसैनगंज के ईदगाह में 7:30 ब...