बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ दी अपनी प्रस्तुति
पीलीभीत, मार्च 23 -- पीलीभीत। गोस्वामीज़ मॉम्स प्राइड स्कूल में पैरेंट्स-टीचर मीटिंग आयोजित की गई। बच्चों को पुरस्कृत किया गया। पैरेंट्स-टीचर मीटिंग में रैंप वॉक मुख्य आकर्षण रहा। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों के स्वागत रैंप वॉक के साथ हुई। छोटे-छोटे बच्चों ने कॉन्वोकेशन कोट पहनकर पूरे आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रस्तुति दी। इसके बाद विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा परिणामों का वितरण किया गया। शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ व्यक्तिगत रूप से संवाद कर बच्चों की प्रगति, क्षमताओं तथा सुधार के क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों में अत्यधिक उत्साह और संतोष देखने को मिला। उन्होंने विद्यालय की इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अधिकांश अभिभावक अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.