प्रयागराज, मई 10 -- सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल वात्सल्य कैंपस गौहनिया में 'मदर्स डे' के अवसर पर शनिवार को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। उद्घाटन प्रबंधक डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ. कीर्तिका अग्रवाल एवं उप-प्रधानाचार्या जया लक्ष्मी सेठ ने किया। नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के नौनिहालों ने अपनी माताओं को सुंदर उपहार भेंट किए। मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। प्रबंधक डॉ. नीरज अग्रवाल ने कहा कि बच्चों के जीवन में मां का योगदान अतुलनीय है। डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने कहा कि मां वह धागा है जो पूरे परिवार को जोड़ कर रखती है। सरोज बाला ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन हाजरा फातिमा एवं कृष्णा ने किया। यह भी पढ़ें- स्कॉलर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मदर्स डे पर कार्यक्रम का आयोजन यह भी पढ़ें- मां बच्चों की प्रथम गुरु होती है...