बच्चों द्वारा तैयार सर्वश्रेष्ठ राखियां सरहद पर जवानों को भेजी जाएंगी
मैनपुरी, अगस्त 19 -- शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा एक से 10 तक के विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों और सजावटी सामग्री से आकर्षक एवं सुंदर राखियाँ बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा निर्मित सर्वश्रेष्ठ राखियों को सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के लिए भेजने का निर्णय लिया गया। निर्णायक मंडल ने सूक्ष्मता से अवलोकन कर विजेताओं का चयन किया। प्रबंध निदेशक डॉ. लव मोहन ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों के संस्कारों और राष्ट्रप्रेम का सुंदर उदाहरण है। जब जवान इन राखियों को पहनेंगे, तो उन्हें पूरे देश के साथ होने का अहसास होगा। यह भी पढ़ें- बोर्डर में तैनात जवावनों के लिए एंजल एकेडमी स्कूल ने भेजी राखियां एकेडमिक प्रधानाचार्य सुप्रिया शर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.