अलीगढ़, अप्रैल 29 -- अलीगढ़। भारतीय शिशु रोग अकादमी की अलीगढ़ शाखा द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को बन्नादेवी स्थित बंसल नर्सिंग होम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नर्सिंग होम पहुंचे बच्चों के अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व और उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अध्यक्षता डॉ. प्रदीप बंसल ने की। सचिव डॉ. अभिषेक शर्मा ने बताया कि शिशु के जीवन के पहले पांच वर्षों में सात बार टीकाकरण केंद्र जाकर 12 गंभीर और जानलेवा बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने अभिभावकों से समय पर टीकाकरण कराने की अपील की। डॉ. वाईके द्विवेदी ने बताया कि सरकार द्वारा ये सभी टीके निशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे हर वर्ग के लोग इसका लाभ उठा सकते हैं। डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि बीमारियों के बाद इलाज में अधिक खर्च होता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.