बच्चों को स्वच्छता के महत्व की दी जानकारी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 10 -- मीनापुर। महदेइयां गांव स्थित बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को स्वच्छता अभियान एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजिन किया गया। मेरा युवा भारत अभियान के तहत कार्यक्रम के दौरान साफ-सफाई, स्वच्छता शपथ एवं पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। प्रधानाध्यापक साबिह अहमद ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। पेंटिंग प्रतियोगिता में अदिति कुमारी ने प्रथम, काजल कुमारी ने द्वितीय तथा अंता कुमारी ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। मौके पर शिक्षिका सरिता गिरि, पंखुड़ी प्रज्ञा, बंदना कुमारी, ब्रह्म प्रकाश और कुमार सौरभ मौजूद थे। प्रतियोगिता में 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। नीरज कुमार सिंह, सुनील कुमार, संतोष कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.