रुद्रपुर, जनवरी 21 -- शक्तिफार्म। प्राथमिक विद्यालय तिलियापुर में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में स्टेट मैनेजर संजय सिंह रघुवंशी ने बच्चों और बुजुर्गों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने लोगों को पानी से फैलने वाली बीमारियां, डायरिया, डेंगू, खाने से पहले हाथों को धोना, खुले में शौच न करना, कम्युनिकेबल डिसीज, बच्चों के टीकाकरण, स्वच्छता आदि की जानकरी दी। इस दौरान बच्चों को स्वच्छता किट वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि 'डेटॉल स्कूल हाइजीन एजुकेशन प्रोग्राम' के तहत राज्य के 1300 स्कूल के करीब 2.45 लाख बच्चों को हाइजीन की जानकारी दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.