बच्चों को स्वच्छता का संदेश दिया
नोएडा, मई 19 -- ग्रेटर नोएडा,रूपल राठी। गांव कचैडा के प्राथमिक विद्यालय में उम्मीद संस्था ने मंगलवार को प्लास्टिक मुक्त जीवन, शिक्षित समाज विषय पर जागरुकता गोष्ठी आयोजित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता देसराज प्रधान और मंच संचालन मास्टर बालचंद नागर ने किया। संस्था के संस्थापक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर और मास्टर ब्रह्म सिंह नागर ने बच्चों को स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली और शिक्षा को हथियार बनाकर उन्नति करने का संदेश दिया। संस्था के सदस्य वीरेंद्र भाटी के सहयोग से प्रत्येक बच्चे को पांच-पांच नोटबुक वितरित की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.