भागलपुर, अगस्त 1 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले के सरकारी व निजी अस्पतालों में विश्व स्तनपान सप्ताह-2026 का आयोजन एक से सात अगस्त तक किया जाएगा। इसको लेकर बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति ने भागलपुर समेत सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी किया है। यह आयोजन स्वास्थ्य विभाग और समेकित बाल विकास सेवा निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में होगा। जिला योजना समन्वयक (डीपीसी) को जिला स्तर पर नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। निर्देश के अनुसार सभी प्रखंडों में कार्यशाला के साथ हेल्दी बेबी शो आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान में स्तनपान नीति का पालन व नियमित निगरानी का निर्देश दिया गया है। प्रसव केंद्रों पर कार्यरत एएनएम, स्टाफ नर्स और ममता कर्मियों को स्तनपान के फायदे तथा डिब्बा बंद दूध, बोतल और सिंथेटिक निपल के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के संबंध म...